फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Fight between two parties, case filed against eight

दो पक्षों में मारपीट, आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, case filed against eight
हलिया क्षेत्र के महुगढ़ छतरिहा गांव में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

महुगढ़ छतरिहा निवासी रामचंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि भतीजी संजना घर से दुकान पर सैंपो लेने गई थी। आरोप है कि वहां सोनू अपशब्दों का प्रयोग करने लगा और मना करने पर उसे मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर रविशंकर, रामचन्द्र, वीरेंद्र पहुंचे तो उनको भी लालजी, विजय शंकर, मिश्रीलाल, रविशंकर ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष के विजय शंकर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उधार सैंपो नहीं देने पर रविशंकर, रामचन्द्र, अखिलेश, बाबूराम अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की इस घटना में विजयशंकर, वीरेंद्र, हरिप्रसाद, लालजी, राजकुमारी घायल हो गईं। जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed