{"_id":"66ce5a205d7f99f9420cf774","slug":"fight-between-two-groups-of-students-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-121203-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट
विज्ञापन
मड़िहान। तिसुही स्थित एक कॉलेज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार को दोपहर में छुट्टी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में घायल छात्रों का सीएचसी मड़िहान में इलाज कराया गया।
एक पखवाड़ा पहले सीढ़ी पर चढ़ते समय दो छात्र आपस में टकरा गए थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। दोनों पक्षों की तरफ से मोबाइल फोन पर एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाने लगी। इसी बीच एक छात्र काॅलेज में नकली गन लेकर पहुंच गया था। विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इस बीच मंगलवार की सुबह एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद घायल छात्रों का सीएचसी में इलाज कराया गया। उधर, मारपीट में घायल छात्रों ने अपने गांव से मनबढ़ों को बुला लिया। काॅलेज के बाहर सड़क पर छुट्टी होने का इंतजार करने लगे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद छुट्टी होने पर घर जाने के लिए छात्र बाहर निकल रहे थे। तभी घात लगाए कुछ लोगों ने इंटर के छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में राज पांडेय (16), ओम पांडेय (16) व हर्ष सिंह (16) घायल हो गए। तीनों छात्रों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान पहुंचाया गया। घायल छात्रों का आरोप है कि मारपीट के दौरान अध्यापक वहां से चले गए। छात्रों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।