{"_id":"602163458ebc3e4c796d9608","slug":"fierce-fire-from-short-circuit-in-card-warehouse-21-14-48-mirzapur-news-vns5735673183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग 21-14-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग 21-14-48
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नबालक का तबेला मोहल्ले में सोमवार की शाम को छह बजे शार्ट सर्किट से कार्ड की दुकान के द्वितीय तल पर स्थित गोदाम में आग लग गई। किसी तरह परिवार के लोग बाहर आकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दिए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां एक-एक कर मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाए जाने के दौरान शहर की बिजली काट दी गई थी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ आग लगने वाले मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया।
नबालक का तबेला निवासी बाल मुकुंद रस्तोगी की कार्ड किंग नाम से दुकान है। दुकान में स्पोर्ट्स से संबंधित सामान भी बेचा जाता है। शाम को द्वितीय तल पर स्थित दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर परिवार के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, पर आग और धधकने लगी। लोग मकान से नीचे आकर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास की, पर आग धधकती रही। इसके बाद एक और गाड़ी पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के दौरान नगर क्षेत्र की बिजली को काट दिया गया था। आग लगने की सूचना पर काफी लोग मोहल्ले में एकत्रित हो गए थे। आग इतनी तेज थी कि अगल-बगल के पड़ोसियों के दिल की धड़कन बढ़ गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने आग बुझाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए उस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया। बाल मुकुंद रस्तोगी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से गोदान में रखा समान और भवन जल गया है। आग बुझाने में अग्नीशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज और सिपाही केशनाथ सोमारू, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरेराम ने रहे।