फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   female died

गश खाकर गिरी महिला दर्शनार्थी की मौत

Mon, 08 Feb 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
female died
विन्ध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने गोरखपुर बैरिया गांव से आई 62 वर्षीय मालती देवी चामुंडा देवी मंदिर के पास गश खाकर गिर गई। बाद में उसकी मौत हो गई। परिजन निजी एंबुलेंस से शव लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन

गोरखपुर के बैरिया गांव से 50 लोग एक बस में सवार होकर विंध्याचल दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। क्षेत्र के पटेंगरा चौराहे के पास बस खड़ी करने के बाद सभी यात्री विंध्य क्षेत्र के ही अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। गंगा स्नान करने के पश्चात सभी लोग सीढ़ी चढ़कर पुरानी वीआईपी के रास्ते मंदिर जाने वाले ही थे कि चामुंडा देवी मंदिर के पास एक बुजुर्ग महिला 62 वर्षीय मालती देवी गश खाकर गिर गई। जिसके बाद महिला के मुंह से खून भी निकल आया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी आनन-फानन में निजी चिकित्सक को बुला कर लाए। चिकित्सक ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया । महिला मालती देवी पत्नी स्व. शोधन यादव के साथ उनके पट्टीदार मैनेजर यादव आए थे। जो शव को लेकर प्राइवेट एंबुलेंस द्वारा गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed