फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Female devotee dies, two injured in bike collision

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Female devotee dies, two injured in bike collision
राजगढ़। थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास मंगलवार की देर शाम को सात बजे सड़क पार करते समय महिला श्रद्धालु को बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सभी को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के पलामू बलियारी निवासी जयंती देवी (60) अपने परिवार के साथ 14 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई थी। वहां से अयोध्या, काशी जाकर दर्शन किया। मंगलवार को परिवार के लोग विंध्याचल दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन

विंध्याचल दर्शन करने के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया के पास सभी लोग रुक कर भोजन बनाने लगे। महिला श्रद्धालु जयंती देवी सड़क पार कर लघु शंका करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह वापस सड़क पार कर परिवार के पास आ रही थी कि प्रयागराज स्नान कर आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में महिला के साथ बाइक सवार विकास चौधरी (18) व अनुराग शर्मा (19) निवासी लाटूंगा रायगढ़ छत्तीशगढ़ घायल हो गए।

बाइक सवार दोनों प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर अपने घर लौट रहे थे। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने जयंती देवी को मृत घोषित कर दिया।
घायलों का उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक के टक्कर से महिला की मौत हो गई। बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed