{"_id":"66cce576ce2fd19a92072d17","slug":"fell-in-love-on-facebook-when-the-talk-of-marriage-started-they-became-victims-of-fraud-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-121128-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी की चली बात तो हो गए ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फेसबुक पर हुआ प्यार, शादी की चली बात तो हो गए ठगी के शिकार
विज्ञापन
मिर्जापुर। महाराष्ट्र निवासी एक युवक को मिर्जापुर निवासी एक युवती से फेसबुक के माध्यम से प्रेम संबंध बन गया। संबंध गहरा होने पर दोनों के बीच शादी को लेकर बात चलने लगी। इस बीच लड़की युवक से पैसे की मांग करने लगी। धीरे-धीरे युवक ने एक लाख 40 हजार रुपये उसे दे दिया। कुछ दिन पहले शादी की बात करने के लिए युवक मिर्जापुर आया तो लड़की ने फोन पर बात करना बंद कर दिया। तब जाकर युवक को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर थाने के खामगांव नाका निवासी सुनील कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि फेसबुक के जरिए वह मिर्जापुर की एक लड़की के संपर्क में आया। इसके बाद शादी की बात की। लड़की उससे बात करती रही और जरूरत बताकर उससे ऑनलाइन पैसों की मांग करती। दोनों के परिवार में भी बात होने लगी। लड़की पर भरोसा कर एक लाख 40 हजार रुपये दे दिया। शिकायती पत्र में उसने यह भी बताया है कि दो माह पहले शादी की तारीख तय हुई। बीते 18 अगस्त को लड़की ने बरकछा पहाड़ी पर मिलने के लिए बुलाया। वहां गए तो लड़की ने मोबाइल फोन बंद कर लिया। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि शिकायत की साइबर से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।