फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father raped his son's minor girlfriend

Mirzapur News: बेटे की नाबालिग प्रेमिका से पिता ने किया दुष्कर्म

Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Father raped his son's minor girlfriend
हलिया। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर हलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक किशोरी का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी अपने प्रेमी से मिलने मध्य प्रदेश पहुंची। इसी बीच वहां युवक का पिता भी पहुंच गया। उसने अपने बेटे से शादी कराने का वादा कर किशोरी को लेकर घर के लिए चल दिया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मांग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी से पड़ोसी गांव का एक युवक प्रेम करता है। वह मध्य प्रदेश के सीधी जिले में निजी कंपनी में काम करता है। युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया है। बताया 17 मार्च को उसकी बेटी घर में बिना बताए युवक से मिलने बस से मध्य प्रदेश चली गई। युवक के पिता पप्पु कोल ने उसकी बेटी को मध्य प्रदेश की बस में सवार होते देख लिया। इसके बाद वह भी बाइक से सीधी पहुंच गया और और बस स्टैंड पर उसकी बेटी को रोक लिया। महिला ने तहरीर में बताया कि पप्पू कोल ने अपने पुत्र से शादी कराने की बात कहकर बेटी को वापस घर छोड़ने के लिए बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में उसने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपी पप्पू कोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed