फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Father dies after eating poison, son admitted

Mirzapur News: विषाक्त खाने से पिता की मौत, पुत्र भर्ती

Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father dies after eating poison, son admitted
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव में पड़ोसी के चलते पत्नी से विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। यह देख पिता ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगाड़ने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पुत्र को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के चितावनपुर गांव निवासी कमलेश कुमार (40) गलीचा बुनने का काम करता है। बृहस्पतिवार को गांव के युवक ने उसके परिवार के बारे में कुछ अनाप-शनाप बातें लोगों से किया। जिसके बाद वह घर पर आकर पत्नी से बात किया। जिस पर विवाद हो गया। उसकी पत्नी ने जाकर युवक से बात किया तो युवक ने कमलेश और उसकी पत्नी को मारा पीटा। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह कमलेश ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक का सेवन करने पर कमलेश के पिता मिश्रीलाल (65) ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन पड़ोसी की मदद से दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए । जहां उपचार के दौरान मिश्रीलाल की मौत हो गई। कमलेश को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कमलेश की पत्नी ने बताया कि पड़ोसी ने उनके परिवार के बारे में गलत बातें की। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। गलत बात करने वाले युवक से पूछताछ करने गए तो उसने मारपीट किया है। इसके बाद पहले पति फिर ससुर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मांग किया की पड़ोसी पर कार्रवाई की जाए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि विषाक्त सेवन से मौत के मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed