{"_id":"672f0544dacacae1250bad81","slug":"father-died-and-son-and-friend-injured-in-road-accident-after-tractor-bike-collision-in-mirzapur-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पिता की मौत; बेटा और साथी लड़ रहे जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पिता की मौत; बेटा और साथी लड़ रहे जिंदगी की जंग
Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:16 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और साथी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुत्र को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। दूसरे घायल का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रमेश (32) अपने पुत्र विकास (10) व दिनेश (20) को लेकर अपने ससुराल मड़िहान गया था। शुक्रवार की शाम अपने ससुराल से वापस बाइक द्वारा अपने घर सेमरी लौट रहा था। जैसे ही ददरा पहाड़ी गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर आई। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विकास की हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल दिनेश का सीएचसी राजगढ़ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई। दो लोग घायल हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।