फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers will prosper from the developed agriculture resolution campaign

Mirzapur News: विकसित कृषि संकल्प अभियान से समृद्ध होंगे किसान

Mon, 09 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers will prosper from the developed agriculture resolution campaign
सीखड़। कृषि के विकास के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता है। इसलिए सरकार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाकर किसानों को समृद्ध बनाने का कदम उठाया है। रविवार को मेडि़या में कृषि विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में ये बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा इस अभियान के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधे रूबरू हो रहे हैं। किसानों को मिट्टी जांच, बीज उपचार, बुवाई और संतुलित उर्वरक के प्रयोग की तकनीक बताई जा रही है। सीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा लें ताकि किसान सम्मान निधि में कोई रुकावट न आए। उन्होंने मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि मक्के की खेती खरीफ, रबी व जायद तीनों सीजन में की जा सकती है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। मेड़िया के अलावा विदापुर, पसियाही, मगरहा, बटौआ, खानपुर, बगहा, हांसीपुर व खैरा में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर संध्या सिंह, अरुणा सिंह, सोहन, इंद्रपाल सिंह को स्प्रेयर मशीन पुरस्कार के रूप में दी। इस माके पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed