फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers visible hyperactivity, pepper nursery saved

किसानों ने दिखाई सक्रियता, बचाई मिर्च की नर्सरी

Tue, 30 Aug 2016 12:28 AM IST
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers visible hyperactivity, pepper nursery saved
मेंड़बंदी
विकास खंड सीखड़ में बाढ़ की विभीषिका के चलते जहां मिर्च की खेती चौपट हो गई लेकिन तमाम किसानों ने अपनी सूझबूझ से मिर्च की नर्सरी बचाने में कामयाबी हासिल की है। युवा किसानाें ने जेसीबी के माध्यम से आठ फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी। इससे बाढ़ का पानी उनके खेत तक नहीं पहुंचा और मिर्च के बेहन को बर्बाद होने से बच गई।क्षेत्र के जिन  किसानों ने मिर्च की खेती अगस्त महीने में की थी उनकी फसलें गंगा की बाढ़ के चलते नष्ट हो गई। इससे उनको काफी नुकसान उठाना करना पड़ा।
विज्ञापन



विकास खंड सीखड़ के अधिकांश किसानों द्वारा मिर्च की खेती की जाती है। मिर्च के बेहन को बाढ़ से बचाने के लिए विकास खंड सीखड़ के युवा किसानों ने जेसीबी के माध्यम से आठ फीट ऊंची दीवार खड़ी करके लाखों रुपये के मिर्च के बेहन को चौपट होने से बचा लिया। क्षेत्र के खैरा, बगहां, पचरांव, बटउआ आदि गांवों में किसानों ने जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई करा कर उससे आठ फीट ऊंची दीवार बनाई, जिससे गंगा का पानी मिर्च के बेहन के मेड़बंदी के अंदर नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान प्रमोद सिंह, उमेश पंाडेय, भागवत सिंह, राजेश तिवारी, रमेश सिंह, फूलगेन सिंह, जितेंद्र सिंह, अतुलमान सिंह, राजेश्वर सिंह, दिनेश सिंह का कहना है कि अगस्त माह में काफी मंहगे बीज से मिर्च की खेती की गई थी, लेकिन बाढ़ आने के बाद खून पसीने की कमाई गंगा में समाहित हो गई। वहीं युवा किसानाें ने जेसीबी के माध्यम से आठ फीट ऊंची दीवार खड़ी कर अपने मिर्च के बेहन को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



  विकास खंड खैरा के किसान भागवत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में करीब 15 हजार बीघे खेत में मिर्च की खेती की जाती है। यहां से उसे वाराणसी मंडी में भेजा जाता है। वहां से देश के अलग-अलग हिस्सोें में मिर्च की आपूर्ति की जाती है, लेकिन विगत दिनों गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण तटवर्तीय इलाके में बोई गई मिर्च की खेती पर असर पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed