फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers representatives should also be consulted in the operation of canals

नहरों के संचालन में किसान प्रतिनिधियों से भी ली जाय सलाह

Sun, 20 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers representatives should also be consulted in the operation of canals
मिर्जापुर। सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुलायी गयी। बैठक में सांसद ने निर्देश दिया कि नहरों के संचालन में किसान प्रतिनिधियों से भी सलाह ली जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन हो या सरकारी की कोई भी कल्याणकारी योजना, इसका लाभ पात्र लोगों तक जरूर पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुये जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के बारे में जानकारी दी। बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना के तहत नहरों की सफाई पर चर्चा की गयी। बताया गया कि वृद्धावस्था, दिव्यांग तथा विधवा पेंशन के लिये लोग लोग भटक रहे। इस पर सांसद ने निर्देशित किया कि विभिन्न प्रकार के पेंशन के लिये ब्लाक व तहसीलवार कैंप आयोजित किये जायें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास को लेकर कहा कि आवेदन पत्रों का ब्लाकों से सत्यापन कराकर नियामानुसार आवंटन किया जाये। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाने के संबंध में बताया गया कि धनराशि की मांग की गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना में एएनएम सेंटरों को सक्रिय करने तथा सेंटर पर एएनएम की उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। साथ ही गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत कोरोना काल में पढा़ई को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। प्रधान मंत्री उज्जवला योजना में पारदर्शिता पर नजर रखने की हिदायत दी। बताया गया कि राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नवम्बर तक 1968 महिला समूहों को गठन किया गया। वर्ष 2020-21 में कुल 526 समूहों को रिवाल्विंग फंड निर्गत किया गया है। एवं 778 समूहों को सीआईएफ की धनराशि भी निर्गत की जा चुकी है। बैठक में विद्युत विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय पेयजल योजना, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि जिला खनिज निधि से कार्य कराने के लिये जन प्रतिनिधि से भी प्रस्ताव मांगा जाये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ऋषिमुनि उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बैठक में सांसद राज्यसभा के प्रतिनिधि, सहित सभी ब्लाक प्रमुख व सदस्य एवं अधिकारी गण उपस्थित रहै। इसके पूर्व जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सांसद को व मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने विधायक मझवा सुचिस्मिता मौर्य को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख व अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कड़े किए तेवर
मिर्जापुर। नहरों के संचालन को लेकर सांसद ने अपने तेवर कड़े कर लिए थे। उन्होंने कहा कि केवल आख्या देखने के लिए वह नहीं हैं। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed