{"_id":"68a61f1ad6d8bce86709eac9","slug":"farmers-raised-issues-of-electricity-water-and-road-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-138650-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किसानों ने बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किसानों ने बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे उठाए
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो- किसान दिवस में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजनांतर्गत मृतक आश्रित को तीन
- फोटो : मारपीट में जान गंवाने वाली किशोरी।
मिर्जापुर। विकास भवन ऑडिटोरियम हाल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने बिजली, पानी और सड़क का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों की फरियाद सुनते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने किसान दिवस से जुड़ी पिछली कार्यवाही को सुनाया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। किसान राजेश मिश्रा सहित क्षेत्रीय किसान नेताओं ने सिरसी बांध द्वारा संचालित राजवाहों में पानी छोड़ने की मांग की।
जर्जर दिघुली राजवाहा की मरम्मत कराने की मांग की। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि दीपनगर से प्रयागराज, घोरावल से प्रयागराज, हलिया से प्रयागराज तीनों जगह से लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
रोडवेज बस संचालन नहीं होने से प्राइवेट वाहन संचालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। अन्नदाता मंच के चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि जमालपुर क्षेत्र में राजकीय आईटीआई कॉलेज है। वहां पहुंचने के लिए पक्का संपर्क मार्ग नहीं है। सड़क के लिए लगभग 20 फीट चौड़ा रास्ता होने के बावजूद आजतक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
विद्यालय के स्टाफ सहित छात्रों को शर्मा रोड सड़क पर अपने वाहन खड़कर पैदल ही विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग से निकली रामपुर कामता प्रसाद मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया व मार्ग मरम्मत कराने की मांग की।
सिटी ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रलहौली से आए किसानों ने गांव में अमृत जल योजना का मुद्दा उठाया। कहा कि चौहान बस्ती में जब से हर घर नल से जल योजना शुरू हुई है तब से आज तक पानी नहीं आया है।
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय ने रामपुर 38 ग्राम पंचायत से भीटी तक दोनो गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को ठीक कराने की मांग की। संपर्क मार्ग खराब है। कार्यक्रम के पश्चात किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को गुलदस्ता, प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान किसान नेता सिद्धनाथ सिंह, प्रहलाद सिंह, अनिल सिंह, कंचन सिंह फौजी, सुखनंदन दुबे, बीडी सिंह के अलावा किसान दिवस में सीडीओ विशाल कुमार, पीडी धर्मजीत सिंह, एआर कोऑपरेटिव अमित पांडेय, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, बीडीओ मुनीश कुमार सिंह सहित बिजली, सिंचाई, बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।