फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers Outraged as Wheat Procurement Stalls; Warn of Agitation

Mirzapur News: गेहूं खरीद ठप होने पर किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers Outraged as Wheat Procurement Stalls; Warn of Agitation
नियामताबाद।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के बिलारीडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी थी, लेकिन 9 अप्रैल तक भी बोरियों के अभाव में खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बोरियों की व्यवस्था कर खरीद शुरू कराने की मांग की। प्रांत उपाध्यक्ष संतोष मिश्र ने आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर अंश निर्धारण के नाम पर लेखपालों द्वारा मनमानी की जा रही है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल को अखिल भारतीय अध्यक्ष साईं रेड्डी के काशी आगमन के दौरान इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed