फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers' faces brightened due to heavy rain, temperature dropped by one degree

Mirzapur News: जोरदार बारिश से किसानों के खिले चेहरे, एक डिग्री तापमान लुढ़का

Sun, 06 Jul 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces brightened due to heavy rain, temperature dropped by one degree
मिर्जापुर। कई दिनों से तेज धूप के बाद शनिवार को मौसम मेहरबान हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद नगर और क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई, जिससे एक डिग्री तापमान लुढ़क गया।
विज्ञापन

शीतल हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। सदर, लालगंज, मड़िहान व चुनार तहसील समेत जिले भर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश शुरू होने से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं एक तो कहीं दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।
नगर में लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के बाद मंडलीय अस्पताल, कलेक्ट्रेट और रोडवेज परिसर के अलावा आवास विकास कॉलोनी में सड़कों पर पानी भर गया।
ड्रमंडगंज : क्षेत्र में बेलन बरौधा, रतेह चौराहा, ड्रमंडगंज सहित अन्य गावों में दोपहर बाद करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिससे रतेह चौराहा तथा ड्रमंडगंज के अलावा कई स्थानों पर जल भराव हो गया। पटेहरा: क्षेत्र में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जिगना : बारिश से जहां लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चेतगंज : गरजचमक के साथ हुई तेज बारिश बोई फसलों को फायदा पहुंचा। बरसते पानी के बीच किसान फावड़ा लेकर खेतों की ओर रवाना हुए।

चील्ह : झमाझम बारिश होने से क्षेत्रवासियों को भीषण उमस व गर्मी से राहत मिली। जगह-जगह नालियां जाम होने से गलियों व सड़कों पर पानी भरा रहा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में आसमान में बादल बनें रहेगे। जिसके फलस्वरुप कहीं–कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed