फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers did a ruckus and demonstration

किसानों ने किया चक्काजाम व प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers did a ruckus and demonstration
मिर्जापुर। भारत बंद के किसानों के आह्वान पर किसान संयुक्त मोर्चा ने जिले में चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया। जिले के नरायनपुर, मड़िहान व कोन में प्रदर्शन किया गया। नरायनपुर में चक्काजाम किया गया। किसानों ने कृषि कानूनों को काला कानून बताकर उसको वापस लेने की मांग की। नरायनपुर में जुलूस निकाला गया। मड़िहान में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक दिया गया और कोन विकास खंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नरायनपुर, भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के किसानों पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान पर बाईपास त्रिमोहानी नरायनपुर व पटेल त्रिमोहानी पर सड़क पर बैठ कर चक्काजाम व धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने पटेल प्रतिमा के नीचे सभा का आयोजन किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता प्रहलाद सिंह ने कहा कि तीनों काला कानून किसान विरोधी ही नहीं बल्कि मजदूर, छोटे व्यापारियों एवं देश के समस्त उपभोक्ताओं के विरोध में हैं। विगत दस माह से दिल्ली के अलग-अलग सीमाओं पर व देश भर में किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन व आंदोलन हो रहा है। 750 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। फिर भी केंद्र सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। मौके पर पहुंची एसडीएम चुनार रोशनी यादव को किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।इसके पूर्व किसानों के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने पटेल त्रिमोहानी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैनर पोस्टर के साथ बाईपास त्रिमोहानी तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद किसान धरना पर सड़क पर ही बैठ गए। जो लगभग आधा घंटा चला। इसके बाद किसान नेता पटेल परिसर मे सभा का आयोजन किया। इसी बीच कुछ किसान पुन: पटेल त्रिमोहानी पर वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर धरना प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठ गए। प्रशासन की ओर से चाक चौबंद ब्यवस्था करने के बाद भी सैकड़ों किसानों बैनर पोस्टर के साथ चक्का जाम व धरना प्रदर्शन करने में सफल हो गये।इस दौरान आयोजित सभा को सिद्धनाथ सिंह, रमेश सिह, राणा प्रताप सिंह,भक्त प्रकाश श्रीवास्तव ,अनिल सिंह, शारदा प्रसाद मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव, परशुराम मौर्या, अशोक दीक्षित, गोविंद सिंह, जमुना प्रसाद, विश्वनाथ सिह, शशि कुमार पटेल, मुकुटधारी सहित तमाम किसान उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक ट्रक पीएसी, दमकल व कई थाने की पुलिस, तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी, सीओ चुनार रामानंद राय, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी, चौकी इंचार्ज नरायनपुर रविकांत मिश्रा, थानाध्यक्ष जमालपुर विजय कुमार सरोज मौके पर उपस्थित रहे। इसी प्रकार कोन विकास खंड के पुरजागीर में जिला सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक राजधर दुुबे के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, सरजू खान, सत्यकेतू मौर्य, शिवकुमार बिंद, बनवारी राम, अजय मौर्य, जगदीश मिश्र, अब्दुल हफीज, धर्मराज बिंद आदि थे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मड़िहान। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के समर्थन में खेत मजदूर यूनियन व किसान समर्थकों ने सोमवार को विभिन्न मांग को लेकर मड़िहान बाजार में जुलूस निकाला। इसके बाद कस्बा स्थित बैंक के सामने सभा किया गया, साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नूपुर सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजा जाएगा। जुलूस अनुज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में निकाला गया। क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर रहा। कृषि बिल कानून, बिजली बिल अध्यादेश, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण रोकने व डीजल पेट्रोल व खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग, मनरेगा मजदूरों को वर्ष में दो सौ दिन काम, वनाधिकार कानून लागू करने की पुरजोर मांग उठाई गई। भुखमरी झेल रहे गरीबों को दस किलो प्रति यूनिट राशन की मांग की गई। राजनाथ यादव, सुरेश, रामकुमार वर्मा, जीरा भारती, श्यामदेई, मीना देवी, चिंता आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed