फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers demonstrated on Tehsils

तहसीलों पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on Tehsils
मिर्जापुर। जिले की सभी चार तहसीलों पर सोमवार को किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। कहा कि सरकार ने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा करे, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। सदर तहसील में किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चुनार: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर के सदस्यों ने सोमवार को छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सदस्यों ने कहा की जब से संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के आश्वासन पर दिल्ली बॉर्डर से अपना मोर्चा उठाने का ऐलान किया। उसके बाद से सरकार अपने वादों से मुकर ही नहीं गयी है बल्कि किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम भी कर रही है। आंदोलन को दोबारा शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष कंचन सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह फौजी , जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री एडवोकेट राम चरण सिंह सहित बड़ी संख्या बीकेयू के सदस्य मौजूद रहे। मड़िहान: विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम सिद्धार्थ यादव को सौंपा। मांग की गई कि किसानों से किए गए वादे से सरकार मुकर रही है। कहा गया कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के सिवा कोई रास्ता नही बचेगा। अम्बिका सिंह, अशोक कुमार, अश्वनी, अभय, आलोक, रविन्द्र कुमार पटेल, अजित सिंह, राजेश, रमेश आदि किसान सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed