फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers demonstrated everywhere

बंद के आवाह्न पर किसानों ने जगह-जगह किए प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated everywhere
मुख्य खबर
विज्ञापन

निकाला विरोध मार्च, सौंपा ज्ञापन
बंद के आवाह्न पर किसानों ने जगह-जगह किए प्रदर्शन
-निकाला विरोध मार्च, सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। नए किसान अध्यादेश 2020 और अन्य दो किसान बिल को किसान विरोधी बताते हुए भारत बंद आह्वान पर शुक्रवार को जिले में किसानों समेत राजनीतिक पार्टियों ने विरोध जताया। इस दौरान जगह-जगह विरोध मार्च निकालते हुए किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

जमुई, भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल व भारतीय किसान यूनियन (भानु) अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने राष्टव्यापी विरोध में कई संगठन लामबंद सैकड़ों की संख्या में विरोध मार्च निकाला। जमुई से शिवशंकरी धाम तक पैदल नारेबाजी करते हुए किसानों ने विरोध जताया। इस दौरान अली जमीर खां, रमेश सिंह, अमन सिंह, मुन्ना चौबे, गनपत मौर्य, कैलाश सिंह, अमरनाथ सिंह, गुलाब सिंह, जालीम सिंह, धर्मदेव उपाध्याय, मुकुटधारी, अमरेश पटेल, कविन्द्र श्रीवास्तव, मुन्नू, करुणाशंकर शुक्ल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। कैलहट, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन ( भानु) व भारतीय किसान सेना ने जमुई से कैलहट तक विरोध मार्च निकाला। इस मौके पर जिला सचिव भक्त प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ,भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय किसान महा सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला सचिव भक्त प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि तीनों कानून किसान विरोधी है। ऐसे कानून से किसान तबाह हो जाएगा। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन इंकलाबी नौजवान सभा और भाकपा (माले) ने भी राष्ट्रीय स्तर पर सहमति दिया है सभा में धर्म देव उपाध्याय, मुकुट धारी सिंह, फणींद्र श्रीवास्तव , अमरेश सिंह पटेल ,जालिम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। अदलहाट, भारत बंद आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में अदलहाट बाजार में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से राज्यसभा में बिल को पारित किया गया ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा इससे भारतीय संविधान को अपमानित किया गया। कहा कि सरकार इस बिल को किसान के लिए फायदेमंद बता रही है तो किसानों से बात क्यों नही किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा यह बिल पूरी तरह से किसानों के बजाए उद्योगपतियों के हित में है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से गुलाब चंद पांडेय, राजेश मिश्रा, ज्योति, तुलसी गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, लक्ष्मी राजभर, प्रियंका, लवकुश भारती, विद्याधर पटेल, के एल पाठक, संदीप पटेल, बेचन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed