{"_id":"58349a2a4f1c1b282413b881","slug":"farmers-can-purchase-seeds-from-five-hundred-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ के नोट देकर ले सकेंगे बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ के नोट देकर ले सकेंगे बीज
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कछवा के बंैक आफ बड़ौदा में लगी ग्राहकों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के चलते किसानों को खेती के लिए बीज व खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने सोमवार को किसानों को राहत देते हुए केवल पांच सौ रुपये के पुराने नोट से बीज खरीदने की सुविधा दी है। जिससे बीज के लिए परेशान किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं खाद खरीदने के लिए सहकारी समितियों पर पुराने नोट मान्य नहीं है। खाद खरीदने के लिए किसानों को नए नोट अथवा चेक देना होगा। इससे किसानों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पांच सौ के पुराने नोट से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित बीज केंद्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राष्ट्र एवं राज्य स्तरीय बीज निगमों, केंद्रीय या राज्य विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषदों की दूकानों से बीज खरीद सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक स्टोर है, जिस पर किसानों को खाद वितरण के लिए क्षमतानुसार 300 से 500 कुंतल गेहूं का बीज उपलब्ध है। किसान केंद्र पर केवल पांच सौ रुपये के पुराने नोट देकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर एक हजार के पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को बोआई के लिए पर्याप्त मात्रा में गेहूं का बीज उपलब्ध है। किसान परेशान नहीं हो।