फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmer scorched by lightning

बिजली गिरने से किसान झुलसा

Tue, 15 Jun 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer scorched by lightning
क्षेत्र के बारीपुर बरबसा गांव में सोमवार देर शाम बारिश के दौरान धान के नर्सरी की रखवाली करने गया किसान बिजली के चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां डाक्टर ने भर्ती किया। क्षेत्र के बारीपुर बरबसा निवासी 35 वर्षीय किसान देवमूरत दूबे अपने घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित खेत में पशुओं से बचाने के लिए धान की नर्सरी की निगरानी करने गया था। देर शाम साढ़े सात बजे तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर देवमूरत दूबे जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। उसके बाद बगल में खेत की निगरानी कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा अचेत पड़े देवमूरत दूबे को सरकारी एंबुलेंस से उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल की देखरेख में घायल किसान का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि अब घायल किसान की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed