फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family members jammed to arrest the killers

हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Family members jammed to arrest the killers
चील्ह। क्षेत्र के हनुमान नगर में बीते दिनों दुकान में बाइक मिस्त्री की संदिग्ध मौत मामले में हत्या का मुकदमा न दर्ज करने से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार की सुबह हनुमान नगर तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। परिजन हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी जाम लगाने पर आश्वासन मिला था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित परिजन इस बार मामने को तैयार नहीं थे। काफी देर बाद एससपी सिटी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तार के आश्वासन पर पांच घंटे बाद डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। चील्ह थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय अंशुमान सिंह पुत्र श्रीकान्त सिंह बाइक मिस्त्री था। चह हनुमान नगर चौराहे के पास किराए के मकान में दुकान खोला था। 15 मार्च सोमवार की रात घर से खाना खाकर दुकान पर आकर सोया था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सुबह आठ बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज लगाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा खोला गया तो देखा कि अंशुमान सिंह चौकी के नीचे गिरा पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बाइक स्टार्ट थी। परिजनों का आरोप है कि हत्या हुई है। परिजनों ने पांच दिन पूर्व भी जाम लगाकर कार्रवाई की मांग किया था, पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को फिर से ग्रामीणों के साथ हनुमान नगर तिराहा पर जाम लगा दिया। सुबह आठ बजे जाम लगाने के बाद थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी पहुंचे, पर परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद एएसपी सिटी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी ने परिजनों को हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर पांच घंटे बाद डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed