फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Family member's of corona positive Jamati quarantined,

पॉजिटिव जमाती का परिवार क्वारंटीन, 22 का लिया सैंपल

Fri, 17 Apr 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Family member's of corona positive Jamati quarantined,
चुनार तहसील क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव में चिकित्सकीय टीम प्रभारी व पुलिस अधिकारी के साथ वार्ता - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। विंध्याचल के सीएचसी में क्वारंटीन किए गए जमाती की गुरुवार की शाम दोबारा भेजी गई रिपोर्ट पॉजीटिव पाए जाने पर देर रात उसके परिवार के 17 सदस्यों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन कक्ष में रखा गया। शुक्रवार की सुबह सभी का सैंपल लिया गया। इसके अलावा जौनपुर से लौटे एक युवक और चार गैर प्रांत से आए लोगों का मंडलीय अस्पताल में कोरोना सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली और देहरादून मरकज से लौटने वाले तब्लीगी जमात के नौ लोगों में दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिन सात जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, 13 अप्रैल को उनका सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया था। इसमें बृहस्पतिवार को रात को एक जमाती की रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच कर जमाती के परिवार के 17 सदस्यों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले आई और उन्हें क्वारंटीन करा दिया गया। शुक्रवार की सुबह सभी का ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नरायनपुर बैकुंठपुर निवासी एक युवक जो जौनपुर में काम करता था उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया। युवक को जौनपुर में क्वारंटीन किया गया था लेकिन जिस शेल्टर होम में वो क्वारंटीन किया गया था वहां एक युवक पॉजीटिव पाया गया था। इस लिहाज से यहां लौटने पर उसे क्वारंटीन कर उसका सैंपल लिया गया। इसके अलावा नगर के शेर खां गली, भटौली, छानबे और तिलठी गांव में गैर प्रांत से आए चार लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को कुल 22 लोगों का सैंपल लिया गया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलहट। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद जब अधेड़ को स्वास्थ्य विभाग की टीम दो अप्रैल को ले गई तो गांव वालों को डर सता रहा था, पर चार अप्रैल को रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, बृहस्पतिवार को दोबारा जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने की सूचना मिलने ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव में चारों ओर सियापा पसर गया।
दीक्षितपुर गांव को सील कर तीन शिफ्ट में लगी ड्यूटी
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव में एक अधेड़ के पॉजीटिव पाए जाने पर गांव को रात को ही सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। सुबह गांव के प्रमुख मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर पुलिस की तैनाती की गई। गांव के तीन मार्ग को सील किया गया। गांव संक्रमित होने के चलते शिवशंकरी धाम, बेगपुर, फिरोजपुर से दीक्षितपुर गांव आने जाने वाले मार्ग को सील कर दिया गया है। सीओ चुनार सुशील कुमार यादव ने बताया कि गांव के प्रमुख मार्ग के दोनों ओर बैरिकेडिंग करने के साथ तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक दरोगा, दो सिपाही और होमगार्ड तैनात किए गए है। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम चुनार जंग बहादुर, चुनार कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा आदि रहे। 1286 घरों को किया गया सैनिटाइज
चुनार। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दीक्षितपुर व उसके आसपास के 1286 घरों को सैनिटाइज्ड किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक किमी के दायरे में पड़ने वाले चार गांवों को सैनिटाइज्ड किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित जमाती के गांव दीक्षितपुर के साथ बेलवरी, मिराजपुर, फत्तेपुर मिल्कीपर, मिराजपुर गांव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर के अंदर और फायर विभाग की टीम ने घर के बाहर गांव में सैनिटाइजेशन किया।
घर के बाहर न निकलें ग्रामीण
चुनार। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी ने गांव के लोगों से कहा कि यदि लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो नि:संकोच चिकित्सक को बताए। हमेशा चिकित्सक से मोबाइल पर संपर्क कर सलाह लेने की बात कही। गांव की आशा, एनएनएम को निर्देश दिया कि गांव के लोगों पर अपनी नजर बनाए रखे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज से मिलने जुलने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। गांव के लोगों से कहा कि उन्हें पूरी तरह सतर्कता बरतनी होगी। ग्रामीण घरों के बाहर कत्तई न निकले। घरों में भी पूरी तरह से सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखे। मास्क लगाएं और साबुन से बार-बार हाथ धुले।
22 टीमें घर-घर जाकर कर रही जांच
कैलहट। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 22 टीम बनी टीम में तीन सदस्य हैं। इसमें आशा, आंगनबाड़ी, बेसिक हेल्थ वर्कर, सुपरवाइजर, मेडिकल टीम, डब्ल्यूएचओ के सदस्य आदि है। इसमें कुछ टीमों ने सोडियम हाईड्रो क्लोराइड से घर के अंदर जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया। फायर की टीम ने घरों के बाहर सैनिटाइजेशन किया। इसमें छह टीमों को थर्मल स्कैनर दिया गया है। ये घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
रात में पहुंचे थे डीएम और एसपी
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद गुरुवार की देर रात को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल और एसपी डा. धर्मवीर सिंह गांव में उसके घर पहुंचे। अधिकारियों ने मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि गांव को पूरी तरह से सील कर दिया जाए। बाहरी लोगों को गांव में न जाने दिया जाए। स्वास्थ्यकर्मियों को भी सभी की जांच का निर्देश दिया।

झारखंड से आए व्यक्ति को कराया क्वारंटीन
जिगना। थाना क्षेत्र के जिगना बारी गांव में गुरुवार की रात झारखंड से आए एक व्यक्ति की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जिगना छोटक यादव उसे प्राथमिक स्वास्थ्य के़द्र सर्रोई ले गए। जहां उसकी जांच कराई गई। कोई लक्षण न मिलने पर उसे घर से बाहर पंचायत भवन मे दो सप्ताह रहने के लिए कहा गया। हिदायत किया गया कि वह गांव या बाहर नहीं घूमेगा।

चुनार तहसील क्षेत्र के कोरोना संक्रमित गांव दीक्षितपुर में महिला से उसके स्वास्थ्य के बारे में ?

चुनार तहसील क्षेत्र के कोरोना संक्रमित गांव दीक्षितपुर में महिला से उसके स्वास्थ्य के बारे में ?- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed