फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exporters submitted memorandum to the Union Minister of State

Mirzapur News: निर्यातकों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Feb 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Exporters submitted memorandum to the Union Minister of State
मिर्जापुर। दरी-कालीन निर्माता, निर्यातकों ने आयकर विभाग के नियमों के अनुसार भुगतान की 45 दिन की समय सीमा को बढ़ाकर 180 दिन करने की मांग की है। इस मांग को लेकर कार्पेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिर्जापुर को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस प्रदान किए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मिर्जापुर दरी, कार्पेट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के आशीष बुधिया ने दरी और कार्पेट के निर्माण से लेकर निर्यात में पैदा होने वाली समस्याओं की जानकारी दी है। मनोज खंडेलवाल ने कहा कि लगभग 10 से 20 दिन में मुंबई पोर्ट द्वारा शिपमेंट के बाद प्रपत्र प्राप्त होता है। इसके बाद बैंकों से 90 प्रतिशत भुगतान प्राप्त कर अन्य सप्लायर एमएसएमई कंपनियों का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयकर के नियमों के मुताबिक एमएसएमई के भुगतान की समय सीमा 45 दिन निर्धारित की है। कार्पेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दरी-कालीन निर्माता, निर्यातकों की व्यावहारिक विवशता को समझते समय सीमा बढ़ाकर 180 दिन किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीपी गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, कैलाश सिंह, चंद्र मोहन वासन, नरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed