फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from a principal and five teachers who were absent during the investigation

Mirzapur News: जांच में अनुपस्थित एक प्राधानाचार्य और पांच शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 29 Jul 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from a principal and five teachers who were absent during the investigation
मड़िहान। तहसील के रैकरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण में प्रधानाचार्य समेत अनुपस्थित पांच शिक्षकों से खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा है कि तीन दिन के अंदर बीआरसी कार्यालय में जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जा सकती है। यह जांच 80 दिन पूर्व हुई थी इसमें एक शिक्षक को छोड़कर अन्य सभी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

जांच टीम ने पांच मई 2025 को विद्यालय की जांच की थी। उस समय मात्र एक शिक्षक आलोक गिरी को छोड़कर अन्य सभी अनुपस्थित रहे। इसमें प्रभारी प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह समेत सहायक अध्यापक अरविंद कुमार सिंह, बच्चेलाल यादव तथा दो शिक्षा मित्र सीमा देवी, नागेंद्र प्रताप बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति लापरवाह मानते हुए स्पष्टीकरण की नोटिस जारी की गई। नोटिस जारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि तीन दिन के अंदर बीआरसी कार्यालय में संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed