फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Exam center changed due to flood

बाढ़ के कारण परीक्षा केंद्र बदला

Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Exam center changed due to flood
मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 11 अगस्त को जिले के 28 केंद्रों पर जवाहर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। एक ही पाली में होने वाली इस परीक्षा में चार हजार सात सौ सात प्रवेशार्थी शामिल होंगे। सीखड़ विकास खंड का एक परीक्षा केंद्र बाढ़ का पानी आने के कारण बदल दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिले में पटेहरा में जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। कक्षा छह में 80 स्थान उपलब्ध हैं। इन्हीं 80 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आमतौर पर प्रवेश परीक्षा सत्रारंभ के पहले ही अधिकतम फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की जाती थी लेकिन इस बार कोविड- 19 के कहर के चलते इसको टाला गया। अब चूंकि स्थित नियंत्रण में दिखायी दे रही है तो इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सीखड़, विकास खंड क्षेत्र के हांसीपुर स्थित शिवाजी नेशनल इंटर कालेज में बाढ़ का पानी आने के कारण वहां का केंद्र बदल दिया गया है। अब वहां के परीक्षार्थी इसी विकास खंड के मंगरहा स्थित माता शांति इंटर कालेज में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एक कक्ष में बैठेंगे 12 परीक्षार्थी : मिर्जापुर। इस बार कोविड- 19 के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कक्ष में मात्र 12 परीक्षार्थियों को ही बैठाने की व्यवस्था की गई है। इस वजह से एक केंद्र पर कहीं एक सौ 25 तो कहीं डेढ़ सौ बच्चे ही परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। मड़िहान तहसील क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 को वितरित होगा नियुक्ति पत्र : मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में 12 अगस्त को लोक सेवा आयोग से चयनित 46 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। इसमें चार प्रवक्ता व 41 सहायक अध्यापक हैं। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed