{"_id":"64594d5db486c136ac096254","slug":"every-house-will-get-pure-ro-water-yogi-adityanath-mirzapur-news-c-20-1-194220-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर को आरओ का शुद्ध जल मिलेगा : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर को आरओ का शुद्ध जल मिलेगा : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को छानबे विधानसभा उपचुनाव व निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे भाजपा, अपना दल एस व निषाद पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में बापू उपरौध इंटर कॉलेज में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर क्षेत्र में जल का संकट सबसे ज्यादा था। गर्मी में टैंकर से पानी आता था। लोग दूरदराज से सूख रहे तालाब से पानी निकाल कर पानी पीने को विवश थे। दूषित जल के सेवन से बीमारी के शिकार हो जाते हैं। अब जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। अब किसी भी बहन बेटी को सिर पर गगरी लेकर दो, चार, पांच किलोमीटर की दूरी आने वाले समय में नहीं तय करनी होगी। हर घर को शुद्ध आरओ का पानी पहुंचाने का काम करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मिर्जापुर विकास की नई ऊंचाई प्राप्त करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विंध्य काॅरिडोर के साथ ही विंध्य विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य आगे बढ़ चुका है। वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी बनेगी, जो यहां के नौजवानों को नई पहचान देगा। वे अपनी डिग्री लेकर कहीं जाएंगे तो उनको मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद का मिलता रहेगा, क्योंकि डिग्री पर मां विंध्यवासिनी की फोटो भी होगी।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवादी सोच के लोगों की एक कार्ययोजना है कि युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़वाकर उन्हें समाज व राष्ट्र विरोध की ओर अग्रसर करना। उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश के युवाओं के हाथों में कोई तमंचा नहीं पकड़वा सकता है। उनके हाथ में टेबलेट है। दो करोड़ युवाओं के हाथों में टेबलेट देने का काम सरकार ने किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार विकास कार्य के साथ ही गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। चार करोड़ गरीबों को एक-एक आवास, 12 करोड़ गरीबों को एक-एक शौचालय, आठ करोड़ को रसोई गैस कनेक्शन, चार करोड़ को फ्री बिजली कनेक्शन दिए गए। इसके अलावा 33 करोड़ का जन धन खाता खोला गया। साथ ही 50 करोड़ लोगों को पांच लाख बीमा कवर देने का काम किया गया। किसी महामारी के दौरान भुखमरी से रोकने के लिए तीन वर्ष से लगातार 80 करोड़ लोगों को राशन सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए भारतवासियों को फ्री में वैक्सीन लगाने का काम भी सरकार ने किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौरव के रूप में काशी विश्वनाथ धाम बनकर तैयार है। अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। मिर्जापुर में विंध्यवासिनी का धाम बदल चुका है। अब धाम में देश दुनिया से कोई भी आएगा तो मिर्जापुर की नई छवि लेकर जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल्द ही मिर्जापुर जलमार्ग से जुड़ जाएगा। विंध्याचल के समीप जेट्टी का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद किसानों की सब्जी, अन्न, जड़ी-बूटी इत्यादि देश ही नहीं, विदेश के बाजार में पहुंच जाएगी। साथ ही किसानों को अच्छा दाम भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश बदल रहा है तो मिर्जापुर क्यों पीछे रहेगा।
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान दिवंगत विधायक राहुल कोल को याद किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि राहुल गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो उनकी आत्मा दुखी हो गई। आगे कहा कि एक पिता, एक भाई जितनी मेहनत कर सकते थे, उससे ज्यादा मेहनत कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने की। देर से जानकारी मिली, नहीं तो राहुल को अमेरिका तक ले जाने की तैयारी थी। सीएम योगी ने कहा कि लड़का बहुत संघर्षशील था, चेहरे पर कोमलता थी। कोई राग द्वेष नहीं था। शालीनता के साथ अपनी बात रखते थे। असमय उनकी मौत होना बहुत दुखद रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री प्रदेश सरकार नंद गोपाल नंदी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सांसद पकौड़ी कोल, पूर्व मंत्री रमाशंकर पटेल, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, विधायक रत्नाकर मिश्र, डॉ. विनोद बिंद, अध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, अनामिका चौधरी आदि मौजूद रहीं।