{"_id":"6830c488bab3c3d7e506c7aa","slug":"even-after-the-encounter-snatching-incidents-are-happening-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134207-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुठभेड़ के बाद भी हो रही हैं छिनैती घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुठभेड़ के बाद भी हो रही हैं छिनैती घटनाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले छिनैती के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद जिगना, विंध्याचल और चील्ह थाना क्षेत्र में छिनैती की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
छह मई को मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही और भटेवरा के बीच ऑटो सवार शहर के फतहां निवासी चंदा का बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए थे। ऑटो चालक ने पीछा किया तो कठवइया गांव में बदमाशों से आमना सामना हो गया था। इस दौरान एक आरोपी पकड़ लिया गया था। वहीं, 16 मई को विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौराहे के पास घमहापुर गांव की जर्दा देवी की सोने की चेन बदमाश ने छीन ली थी। पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। थानाध्यक्ष अमित कुमार का कहना है कि सभी मामलों की जांच चल रही है।
इसी तरह जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास 12 मई को बाइक सवार बदमाश ऑटो सवार मंजू देवी का बैग छीन कर भाग गए थे। बैग सोने के जेवरात और दो हजार रुपये था। इस मामले में भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। 21 मई को चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास बदमाश साइकिल सवार का मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे। चेतगंज के एक पेट्रोल पंप पर सात मई को 114 लीटर डीजल भराकर बदमाश भाग गए थे। सीओ सदर अमर बहादुर का कहना है कि पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। सभी घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।