{"_id":"6ab6dd5fff2995f9050f1795","slug":"adalhat-players-dominate-state-level-wushu-competition-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161931-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय वुशू में अदलहाट के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय वुशू में अदलहाट के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
प्रदेशीय वुशू प्रतियोगिता में पदक विजेता मिर्जापुर के खिलाड़ी।- सोशल मीडिया।
- फोटो : Samvad
प्रशांत और सागर ने जीते स्वर्ण, मनोरमा समेत तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
अदलहाट। चंदौली के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैयदराजा में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को अदलहाट क्षेत्र के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत सात पदक जीतकर मंडल का परचम लहराया। अब तक मंडल के खाते में तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत कुल 13 पदक आ चुके हैं।
अंडर-19 बालक वर्ग के 65 किग्रा भार वर्ग में राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास के प्रशांत ने स्वर्ण पदक जीता। इसी विद्यालय के 70 किग्रा भार वर्ग के खिलाड़ी सागर ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले दूसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट की मनोरमा ने 65 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
तीसरे दिन 56 किग्रा में बादल ने कांस्य, 60 किग्रा में विनय कुमार यादव ने चोट के कारण फाइनल में वॉकओवर देकर रजत, 75 किग्रा में अभय ने रजत, 48 किग्रा में आकाश ने कांस्य और अंडर-17 के 80 किग्रा में मनीष ने रजत पदक जीता।
टीम मैनेजर राहुल सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। कोच सौरभ केसरी और आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए।