फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reflecting on the Thoughts of Pt. Deen Dayal Upadhyaya on His Birth Anniversary

जयंती पर पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों का स्मरण : भानु प्रताप

Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Reflecting on the Thoughts of Pt. Deen Dayal Upadhyaya on His Birth Anniversary
भाजपा ​के जिला कार्यालय के सभागार में संगोष्ठी को संबो​धित करते वक्ता, सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
मिर्जापुर। भाजपा के बरौंधा कछार स्थित सभागार में शुक्रवार को सेवा संकल्प के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता संवाद का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब एक महान तपस्वी, दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र नायक का स्मरण करने के लिए एकत्र हुए हैं। आज हम केवल उनकी जयंती का उत्सव नहीं मना रहे हैं, बल्कि उनके विचारों का भी स्मरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र भानु प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। साथ ही मुकेरी बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कहा कि पंडितजी कहा करते थे कि नीतियां केवल धनी और शक्तिशाली लोगों के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि गरीब, सबसे निर्बल और सबसे उपेक्षित के उत्थान के लिए होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद ने किया। कार्यक्रम में विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर पं. रत्नाकर मिश्र, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, नगर पालिका मिर्जापुर के चेयरमैन श्याम सुंदर केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी, अनिल सिंह और बालेंदुमणि त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नितिन विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed