{"_id":"6ab6dc73335ff9c34e0502d8","slug":"vindhyachal-dham-echoed-with-chants-of-ganpati-bappa-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161937-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा विंध्याचल धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा विंध्याचल धाम
विज्ञापन
रतेह चौराहा पर स्थापित गणेश प्रर्तिमा को विसर्जित करने लेकर जाते भक्त।-संवाद।
- फोटो : Samvad
धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा, सप्त सागर और कजरहवा पोखरा में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं
विंध्याचल। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से शुक्रवार को विंध्याचल धाम की सड़कें गूंज उठीं। धाम क्षेत्र में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में समिति पदाधिकारियों के साथ बाजारवासी, युवा और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए निर्धारित मार्ग से आगे बढ़े। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धाम क्षेत्र में जगह-जगह से निकलीं विसर्जन यात्राओं के कारण सड़कें जयकारों से गूंजती रहीं।
ड्रमंडगंज के रतेह चौराहा पर स्थापित गणेश प्रतिमा का शुक्रवार शाम गाजे-बाजे के साथ खुटहा गांव स्थित सेवटी नदी में विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व बृहस्पतिवार शाम हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान गणेश उत्सव समिति के राकेश चौरसिया, मनोज सोनी, संजय चौरसिया, राम सकल चौरसिया, दिलीप गुप्त, राजेश केशरी, विद्याकांत चौरसिया, बृजेश पटेल आदि शामिल रहे।