फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Even 15 days after the start of sales, 54 centers remain deserted

Mirzapur News: खरीद शुरू होने के 15 दिन बाद भी 54 केंद्रों पर सन्नाटा

Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even 15 days after the start of sales, 54 centers remain deserted
मंडी समिति ​स्थित धान क्रय केंद्र में गोदाम में धान रखवाते केंद्र प्रभारी, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू है। 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक 54 केंद्र क्रियाशील ही नहीं हुए हैं। 55 केंद्रों पर 227 किसानों से 11010 क्विंटल धान की खरीद की गई है। पिछले साल इसी तिथि तक 454 किसानों से 24140 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस बार जिले को 1830000 क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं। मंडी परिषद में सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमेंं मंडी परिषद, खाद्य विभाग, एफसीआई का क्रय केंद्र बनाया गया है। इसमें थोड़ी बहुत मात्रा मेंं लगभग सभी एजेंसियाें ने खरीद शुरू कर ली है लेकिन एफसीआई के केंद्र पर अभी तक कोई खरीद नहीं हो सकी है। अभी खरीद शून्य है। मंडी समिति के खाद्य विभाग के केंद्र प्रथम पर सोमवार को 100 क्विंटल धान की खरीद की गई। केंद्र प्रभारी आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि कुछ किसान आ रहे हैं। अभी संख्या कम है।
विज्ञापन

जिगना :
छानबे क्षेत्र के धान क्रय केंद्र भटेवरा,गैपुरा, नरोइया, चितौली, बौडई,बबुरा आदि में किसानों को बैठने व पेयजल की व्यवस्था की गई है लेकिन अभी किसानों की भीड़ नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया :
विकासखंड में धान खरीद के लिए आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हलिया प्रथम सहित तीन क्रय केंद्र पर धान की खरीद की जा रही है। लेकिन पांच क्रय केंद्र पर कभी कुछ कारणों से नहीं हो रही है।
पटेहरा :
विकास खंड के पथरौर सहकारी समिति पर अभी धान की खरीद नही हो रही है। सचिव नितेश मिश्रा ने बताया कि नमी होने के कारण अभी धान की खरीद नही की जा रही है। मंगलवार से खरीद का शुरुआत किया जायेगा।
चुनार :
चेचरी मोड़ स्थित धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए उनके बैठने व पीने के लिए जार में पेयजल की व्यवस्था की गई है। केंद्र प्रभारी श्वेता पांडेय ने बताया कि अभी कोई किसान केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष बाढ़ और बारिश के चलते फसलों की भारी नुकसान हुआ है।

कलवारी क्रय केंद्र पर 10 किसानों की हुई खरीद

कलवारी। मड़िहान तहसील क्षेत्र के कलवारी में क्रय केंद्र पर सोमवार तक कुल 10 किसानों का 600 क्विंटल धान खरीद हुई। क्रय केंद्र प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया सोमवार तक 10 किसानों का 600 क्विंटल धान प्रथम तथा द्वितीय से मिलाकर खरीद हुई है। प्रभारी ने बताया दोनों मशीने चल रही है। सुबह से ही भीड़ लगी है।

जमालपुर :
क्षेत्र के ओड़ी साधन सहकारी समिती धान क्रय केंद्र पर सोमवार को कांटा पूजन कर धान खरीद का शुभारंभ हुआ।समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कांटा पूजन किया।लोढवा गांव निवासी किसान बेचन सिंह से 26 क्विंटल धान की खरीद क्रय केंद्र प्रभारी बाबूलाल सिंह ने किया। क्रय केंद्र पर अबतक 206 किसानों ने धान विक्रय करने के लिए पंजीकरण कराया है। जमालपुर क्षेत्र में बनाए गए दस धान केंद्रों में से पांच क्रय केंद्रों पर अबतक 318 क्विंटल धान की खरीद किया जा चुका है। मठना समिती धान क्रय केंद्र पर एक किसान से 22 क्विंटल, भुइली में एक किसान से 15 क्विंटल, चौकियां में दो किसानों से 155 क्विंटल एवं जमालपुर में एक किसान से 100 क्विंटल धान खरीद किया जा चुका है। इस दौरान आकाश सिंह, मुन्नी यादव,संजय सिंह,गुदड़ी सिंह,कमलेश, कैलाश बियार,अनवर अली,बंगा बियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


अभी अधिकांश किसानों की फसल सूखी नहीं है। इसलिए क्रय केंद्रों तक कम किसान आ रहे हैं। संभावना है कि एक सप्ताह के भीतर खरीद गति पकड़ेगी।
- संजीव कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed