फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   EO's complaint ignored, case not filed

Mirzapur News: ईओ की शिकायत दरकिनार, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 20 Nov 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
EO's complaint ignored, case not filed
अहरौरा। नई बाजार क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर भवन निर्माण होने पर पालिका प्रशासन की तरफ से रोक लगाई गई तो कार्रवाई के लिए नोटिस लेकर मौके पर पहुंचे भवन मानचित्र प्रभारी के साथ लोगों ने अभद्रता की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। उधर, इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पुलिस ने शिकायती पत्र को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

नई बाजार स्थित निर्माणाधीन भवन के निर्माण को अवैध मानते हुए भवन स्वामी मीरा देवी को नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी किया गया। नोटिस में भवन का मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। पुलिस को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की तरफ से भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि भवन मानचित्र प्रभारी मृत्युंजय कुमार को सूचना मिली कि मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंचे मानचित्र प्रभारी ने भवन स्वामी से तत्काल निर्माण का काम रोकने को कहा। उस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। भवन निर्माण प्रभारी के साथ की गई अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा तथा आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर, पुलिस ने जांच की आड़ में मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed