फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ensure that electrification and boundary walls are constructed at the seven schools soon

Mirzapur News: सात विद्यालयों में विद्युतीकरण और चहारदीवारी जल्द बनवाएं

Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ensure that electrification and boundary walls are constructed at the seven schools soon
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में खाली कुर्सियां, स्रोत सूचना विभाग
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के साथ जिले के विकास की समीक्षा की। उन्होंने बिजली, हर घर नल से जल व सड़कों की स्थिति सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि बिजली निगम के अधिकारी जिले के जिन सात विद्यालयों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां तत्काल विद्युतीकरण कराएं। साथ ही जिले के 56 विद्यालयाें की चहारदीवारी भी बनवाएं।
विज्ञापन

हर घर नल से जल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि योजना के तहत सड़कों की खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत ठीक से कराने के निर्देश दिए। वहीं धान खरीद के बाद उनका भुगतान तत्काल करने को कहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमओ को निर्देश दिया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ पर प्रभारी चिकित्सक के न बैठने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
विज्ञापन

जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी माह हैंडओवर के बाद चिकित्सक की उपस्थिति वहां करा दी जाएगी। सीडीओ से कहा कि जिले के सभी दिव्यांगजनों का सर्वे कराते हुए उनका यूडीआईडी कार्ड बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य हरिशंकर पटेल ने मांग की कि मनरेगा के तहत कुलाबों की सफाई व भगवती देयी राजगढ़ में तालाबों की सफाई करायी जाए जिससे लोगों की सिंचाई की सुविधा हो सके। केंद्रीय मंत्री ने एक्सईएन विद्युत से कहा कि विजिलेंस टीम के द्वारा उपभोक्ताओं की जांच के नाम पर परेशान करने की शिकायतें मिल रही हैं। इसमें सुधार किया जाए। उन्होंने आरबीएसके की टीम को स्कूलों में भेजकर छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच पर जोर दिया।
इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा
मिर्जापुर। बैठक में ग्रामीण कौशल विकास, प्रधानमंत्री सड़क योजना, समाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत, भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन, राष्ट्रीय विरासत शहर विकास और वृद्धि योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मिल, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने केंद्रीय मंत्री व मुख्य विकास अधिकारी ने विधायक व अन्य जनप्रतिनिधिगण का स्वागत किया। बैठक में विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका मिर्जापुर श्याम सुंदर केशरी, ब्लाॅक प्रमुख इन्द्रबहादुर पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख सीखड़, एमएलसी आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि के प्रतिनिधि के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

स्लाइड से दिखाई प्रगति
मिर्जापुर। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों व मनरेगा, एनआरएलएम की प्रगति की जानकारी स्लाइड पर केंद्रीय मंत्री को दिखाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा विधायक नहीं रहे बैठक में
दिशा की बैठक में भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक उपस्थित नहीं रहा। इसको लेकर कयासबाजी का दौर चलता रहा। हालांकि बैठक में दो- तीन सीट खाली भी दिखाई दी। माना जा रहा था कि यह विधायकों के लिए था, जो कि नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed