फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Enlightened class came forward to form the government of SP

सपा की सरकार बनाने के लिए आगे आए प्रबुद्ध वर्ग

Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Enlightened class came forward to form the government of SP
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी प्रबुद्व सभा ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रबुद्व सभा के जिलाध्यक्ष दीपक दूबे की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। पार्टी 350 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आए दिन पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्ग परेशान हैं। प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की आबरू लूटी जा रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेेंकने के लिए प्रबुद्व लोगों को आगे आना पड़ेगा। किसानों का धान क्रय का मूल्य अभी तक नहीं मिल पाया है, किसान परेशान हैं। यूरिया के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को बेहन डालने के लिए धान का बीज नहीं मिल रहा है। आने वाला दिन समाजवादी पार्टी का होगा। प्रबुद्व सभा के जिलाध्यक्ष दीपक दूबे ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए सभी लोग लग जाएं। इस समय मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम चल रहा है। छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में बढ़वाने का काम करें। बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, शैलेश पटेल, राजेश दूबे, शिवाकांत चौबे, संतोष पांडेय, राहुल पांडेय, अमरेश सोनकर, विवेक दूबे, रामजी यादव, अभिजीत सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अतीक खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed