फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Engineers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में अभियंताओ ने जताया विरोध

Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Engineers protest against privatization
निजीकरण के विरोध में अभियंताओ ने जताया विरोध
विज्ञापन

मिर्जापुर। पूर्वांचल विद्युत को उप्र शासन द्वारा निजी हाथों में सौपने के विरोध में फ़तहा स्थित विजली बिभाग प्रांगण में शुक्रवार को अभियंताओ ने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा प्रदेश की सरकार मनमाने निर्णय लेकर विभागीय अभियंताओ व कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ तो कर ही रही है। साथ ही आम उपभोक्ताओं का भी शोषण करने की मन्सा को परवान चढ़ाने की तैयारी कर ली है।
इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन के इस तरह तुगलकी निर्णय निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए भारी दिक्कत पैदा करेगा। उपभोक्ताओं का शोषण होगा तो उपभोक्ता सरकार के नीतियों का व्यापक विरोध कर सबक सिखाने का काम करेगा।वक्ताओं ने कहा कि अभियंता सरकार के इस निर्णय का अंत तक विरोध प्रदर्शन करता रहेगा और अंतत: सरकार को अपने तुगलकी निर्णय को वापस लेने को बाध्य होना पड़ेगा। धरना प्रदर्शन में अधिशासी अभियंता मनोज यादव, अधिशासी अभियंता एके सिंह, सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद, सूरज शाह, आरके यादव, अभय सिंह, शम्भू नाथ, राम सिंह, विनय वैश्य सहित अन्य अभियंता व विद्युतकर्मी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
अभियान चलाकर हुई बकाया वसूली
लालगंज। विद्युत उपखंड अधिकारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर बकाए की वसूली की गई। अभियान के दौरान दो लाख दस हजार रुपये विद्युत विभाग की टीम ने वसूला। वहीं 12 बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेद किया। शुक्रवार की विद्युत बकायेदारों के विरुद्ध चले अभियान के तहत वसूली अभिय ान तेज किया गया। वसूली अभियान की टीम में अवर अभियंता रामकेश ,बृजेश दुबे, संतोष यादव,तेजू, मुरारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed