फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Engineers came out in protest against DM of Azamgarh

Mirzapur News: आजमगढ़ के डीएम के विरोध में उतरे इंजीनियर

Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Engineers came out in protest against DM of Azamgarh
मिर्जापुर। आजमगढ़ में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से बदसलूकी करने पर इंजीनियरों में रोष व्याप्त है। बुधवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स संघ के बैनर तले इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर आजमगढ़ के डीएम बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों के इंजीनियर फतहां में प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां भी उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आजमगढ़ में तैनात सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा के साथ डीएम ने गाली-गलौज और मारपीट की। इससे पूरे देश के इंजीनियरों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

इंजीनियरों ने आजमगढ़ के डीएम को बर्खास्त करने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन में एसोसिएशन के सचिव रामाशीष, शशिप्रकाश शुक्ल, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, रामशंकर राजपूत, गुलाब चंद राजपूत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed