फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment removed from the land of Gram Sabha on the orders of the High Court

Mirzapur News: हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रामसभा की भूमि पर से हटाया अतिक्रमण

Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the land of Gram Sabha on the orders of the High Court
हलिया। विकास खंड के मवई खुर्द ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने बुधवार को हटवा दिया।
विज्ञापन

मवई कला निवासी कुछ लोगों ने नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया था। गांव निवासी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने हाईकोर्ट में वर्ष 2022 में जनहित याचिका दायर कर ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर उच्च न्यायालय ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया था। इसके बावजूद भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सत्य प्रकाश ने हाईकोर्ट में अवमानना पत्र दाखिल किया। इस संबंध में सत्य प्रकाश ने जिलाधिकारी को हाइकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका का हवाला देते हुए समाधान दिवस पर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक राजेंद्र दुबे, लेखपाल विनोद कुमार, मधुकर आदि ने बुधवार को गांव पहुंचकर ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed