फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Encroachment on road tracks, narrow roads

Mirzapur News: सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, संकरे हो रहे रास्ते

Tue, 06 Jun 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on road tracks, narrow roads
मिर्जापुर। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण व वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश के बावजूद अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे होते जा रहे हैं। इससे आए दिन यातायात जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग तक संकरे हो चुके हैं। पटरियों पर कब्जा होने से वाहन चालक यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। नगर में रमईपट्टी, वासलीगंज, स्वामी दयानंद मार्ग, खजांची चौराहा, तेलियागंज, संगमोहाल, घंटाघर, त्रिमुहानी आदि स्थानों पर खुलेआम अतिक्रमण देखा जा सकता है। कई जगह तो दुकानदारों ने सामान बाहर निकाल कर सड़क की पटरियों को ही शो रूम बना दिया है। पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कों पर लोगों को आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया था, जो बाद में ठंडा पड़ गया।
विज्ञापन

उधर, शीतला तिराहा के आसपास मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग, मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर हर समय सवारी की प्रतीक्षा में डग्गामार वाहन चालक खड़े रहते हैं। सबसे खराब स्थिति मिर्जापुर-रीवां मार्ग की है। वाहन स्टैंडों से हटकर सवारी की प्रतीक्षा में सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े रहते हैं। मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन के चलते हर समय लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उधर, जिगना थाना व दुकानों के सामने आए दिन खनिज विभाग व पुलिसकर्मी वाहनों को खड़ा करा देते हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही दुकानदारों के कारोबार भी असर पड़ रहा है। पुलिस के भय से दुकानदार भी चुप रहते हैं। शासन का आदेश है कि सड़कों पर वाहन न खड़े हों, लेकिन जिगना क्षेत्र में आदेश का पालन कराने के बजाय सड़क पर वाहनों को खड़ा करा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed