फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Employees will be transferred in the block for a long time

लंबे समय से ब्लाक में जमें कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

Mon, 08 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Employees will be transferred in the block for a long time
जिगना। छानबे विकास खंड के विजयपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय के सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने मनरेगा की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ब्लाक में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड छानबे में सोमवार को सुबह करीब सवा दस बजे ब्लॉक मुख्यालय मनरेगा की समीक्षा करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अविनाश कुमार सिंह कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बहरहाल थोडी ही देर में कर्मचारी पहुंचने लगे व बैठक शुरू हुई । मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिस गति से मनरेगा में काम होना चाहिए नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रभारी खंड विकास अधिकारी को प्रभावी नियंत्रण करने के साथ ही मनरेगा तकनीकी सहायकों, ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रति दिन स्थल पर मानीटरिंग करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कि मस्टर रोल समाप्त होने से पहले ही मांग पत्र दे देना चाहिए। इस दौरान नये कर्मचारियों की अपेक्षा पुराने कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा भी की गई। सोमवार को छानबे में 14 हजार दो सौ 52श्रमिक लगे हैं जबकि रविवार को 14हजार नौ सौ आठ श्रमिक लगे थे। सोमवार को लगभग सात सौ मजदूर कम लगे हैं। सीडीओ ने कहा कि बगैर अनुमति के ब्लॉक मुख्यालय छोडने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उनको पता है कि अधिकांश कर्मचारी शनिवार को घर चले जाते हैं और सोमवार को काफी विलंब से आते हैं जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। सीडीओ ने कहाकि जो नये कर्मचारी अभी परीवीक्षाधीन हैं वे लापरवाही कर रहे हैं। उन्हें अपने दायित्व व कर्तव्य का बोध होना चाहिये। कहाकि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा। मनरेगा में प्रदेश में सातवें स्थान पर होने तथा सोमवार को एक लाख तीन हजार पांच सौ चौवन श्रमिकों को रोजगार मिलने की भी जानकारी दी। बैठक मे परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्रनाररायण मिश्र, सहायक विकास अधिकारी रविकांत ओझा, सुरेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, अनुरुद्ध तिवारी, शशिकांत यादव, उत्तम सिंह सहित सेक्रेटरी व तकनीकी सहायक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed