फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elephants and horses made of sugar were sold well

Mirzapur News: चीनी से बने हाथी, घोड़े की खूब हुई बिक्री

Sun, 12 Nov 2023 08:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:01 PM IST
विज्ञापन
Elephants and horses made of sugar were sold well
मिर्जापुर। दीपावली पर मिक्स मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। विभिन्न बाजारों में प्रतिष्ठान व सड़क की पटरियां मिठाइयों से सजी रहीं।
विज्ञापन

रमईपट्टी, सिविल लाइन, वासलीगंज, तेलियागंज, दुर्गादेवी, पैरियाटोला सहित अन्य बाजारों में कहीं रिफाइन तो कहीं देशी घी से बनी मैदा, बेसन की सोन पपड़ी, टिकिया, बालू शाही, मैदा फेटुआ, खोवा बर्फी, गोंद लड्डू, गुलाब जामुन अन्य मिठाइयों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। उधर, दीपावली पर रविवार को जगह-जगह सड़क की दोनों पटरियां लाई, चिउड़ा, गट्टा, रेवड़ी, नान खटाई, दियली, मोमबत्तियों से सजी रहीं। लाई, चिउड़ा के साथ ही लोगों ने चीनी से बने हाथी, घोड़े, घरिया आदि की भी खरीदारी की। नगर में वासलीगंज, घंटाघर मार्ग पर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। आर्यकन्या मार्ग पर पुलिस को बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्जन करना पड़ा। सिविल लाइन, रमईपट्टी, शुक्लहा, महुवरिया, संगमोहाल, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, तेलियागंज, पैरियाटोला, दुर्गादेवी, वासलीगंज, रामबाग सहित अन्य बाजारों में लाई, गट्टा, रेवड़ी, मिठाई और खिलौने से सजी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की। दीपावली पर विभिन्न स्थानों पर रविवार को पटाखों से दुकानें सजी रहीं। दिन भर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही। किसी को तेज आवाज वाले पटाखे तो कोई अनार, फूलझड़ी, राकेट के साथ ही आवाज वाले पटाखे खरीने में जुटे रहे। महुवरिया, बीएलजे के अलावा कचहरी स्थित सिटी क्लब मैदान में सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहक पटाखों की खरीदारी में जुटे रहे। शाम होते ही बच्चे सड़कों पर पटाखे फोड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed