फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Electricity was cut for three hours in 15 localities of the city, leaving a population of 25,000 in darkness.

Mirzapur News: नगर के 15 मोहल्लों में तीन घंटे कटी बिजली, 25000 की आबादी अंधेरे में रही

Sun, 28 Sep 2025 05:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut for three hours in 15 localities of the city, leaving a population of 25,000 in darkness.
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार की रात आई तेज हवा व बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था बाधित कर दी। नगर में तो देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर बिजली गायब रही। नगर के पक्का पोखरा, रामबाग, सिविल लाइन, वासलीगंंज, घंटाघर सहित करीब 15 मोहल्लों की बिजली रात आठ बजे से रात 11 बजे तक तीन घंटे गायब रही। इससे 25000 की आबादी अंधेरे में रही।
विज्ञापन

छानबे विकास खंड के अधिकांश ग्राम पंचायत में बिजली रात भर गुल रही। करीब 40000 की आबादी प्रभावित रही। इसी प्रकार लालगंज के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। चुनार थाना क्षेत्र के चुनार जलालपुर माफी मार्ग पर शुक्रवार की रात संत थॉमस स्कूल के पास आई आंधी और बारिश के दौरान हाई टेंशन तार टूटने से करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। घटना रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। आसपास के लोगों के सूचना पर विद्युत कर्मियों ने आपूर्ति बंद की। चकई पुर मोहाना निवासी बच्चन यादव की दो भैंस रोजाना की भांति मौके पर बंधी हुई थी। हाई टेंशन तार टूट कर गिरने से दोनों की मौत हो गई। लालगंज उपकेंद्र लालगंज के बस्तरा फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रहने से दो दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा और पेयजल संकट गहराता गया। शुक्रवार शाम आई तेज वर्षा और हवाओं के कारण मुख्य फीडर में गड़बड़ी हो गई थी। इससे कठवार, तुलसी, घराघनपुर, बिस्तरा, बल्हिया खुर्द, बल्हिया कला, मेरा, पाल बस्ती, कटाई, लालापुर, बरडीहा समेत आसपास के गांव प्रभावित हो गए। करीब 18 घंटे से बिजली नहीं आने के कारण गांवों में बोरिंग और हैंडपंप भी ठप हो गए। अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि फीडर में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के लिए मरम्मत दल लगाया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरिया ने बताया कि तेज हवा व बारिश से बिजली की आपूर्ति में समस्या हुई थी लेकिन उसे देर रात तक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन



कचहरी परिसर में जलभराव, अधिवक्ताओं को परेशानी

फोटो- 41

मिर्जापुर। बारिश होने के बाद कचहरी परिसर में जल भराव के चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के बाद पूरे कचहरी परिसर में जगह-जगह बारिश का पानी लग जाता है। यह पानी कई दिनों तक लगा रहता है। इसके चलते उसमें मच्छर पनपने लगते है। कचहरी में जब वादकारी और अधिवक्ता बैठते है तो उनको मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता विनोद सिंह ने बताया कि कचहरी परिसर में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर नहीं है। जिसके चलते अधिवक्ता और वादकारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed