{"_id":"608fa64c7247616b02054d1e","slug":"elections-won-after-death-eyes-on-victory-news-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : मौत के बाद जीता चुनाव, जीत की खबर पर नम हुई आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : मौत के बाद जीता चुनाव, जीत की खबर पर नम हुई आंख
Mon, 03 May 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 May 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के लालगंज जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां प्रधान पद के प्रत्याशी की जीत की सूचना पर लोगों की आंख नम हो गई। दरअसल जीत हासिल करने वाले प्रधान की मौत एक मई को हो गई थी। 306 वोटों के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन
विकासखंड गंगासायर गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी रामचंद्र मौर्य की एक मई, शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इससे परिजन और समर्थक शोक में डूबे हुए थे लेकिन जब चुनाव परिणाम आया तो प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि खुशी मनाएं या शोक। इस विजय ने समर्थकों समेत परिजनों में खुशी और गम दोनों का एहसास कराया। लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। लोग यह चर्चा करते रहे कि काश सबकुछ अच्छा होता ।खास बात ये है मतगणना कराने पहुंचे एजेंट भी परिणाम आने के बाद मायूस दिखे।
विज्ञापन