{"_id":"67ab9bbbc46767b041037657","slug":"election-symbols-received-by-the-candidates-for-the-post-of-prime-minister-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-129587-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रधान पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रधान पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया। मंगलवार को सिटी विकास खंड के नुआंव में होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव के लिए एक और उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद शेष तीन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। इसमें किसी को अनाज ओसाता किसान तो किसी को इमली व कन्नी चिन्ह का आवंटन किया गया।
प्रधान पद के लिए नारायनपुर विकास खंड के धरम्मरपुर व सिटी विकास खंड के नुआंव के लिए चुनाव होना था। धरम्मरपुर के लिए दो नामांकन हुए थे जिसमें से एक का नामांकन पहले ही निरस्त हो गया था। दूसरे का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इसी प्रकार सिटी विकास खंड के नुआंव में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। उसमें से एक का पर्चा खारिज हो गया था जबकि मंगलवार को एक और उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। अब मैदान में तीन उम्मीदवार गंगाजली, रेखा देवी व विद्यादेवी ही हैं। उनके लिए 19 फरवरी को मतदान होगा। इसमें से गंगाजली को अनाज ओसाता किसान चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। रेखा देवी को इमली व विद्या देवी को कन्नी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए एक-एक आवेदन हुए थे। उनका भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराया जाएगा।