फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Elderly man dies after falling from moving train

Mirzapur News: चलती ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after falling from moving train
कछवां। क्षेत्र के व्यासपुर स्टेशन के पास बुधवार की सुबह रेलवे पुलिया पर एक बुजुर्ग की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जेब से मिले आई कार्ड से शव की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

झारखंड में जिला अलमोड़ा के थाना धनाड़ गांव बसरखेत निवासी विष्णु देव चौधरी 50 ट्रेन से अयोध्या दर्शन करने गये थे। लौटते समय वाराणसी के लिए ट्रेन के गेट पर बैठे थे। जैसे ही व्यासपुर रेलवे स्टेशन के आगे कछवां थाना क्षेत्र के कोहडिया गांव के सामने अचानक चलती ट्रेन से गिर पड़े।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कछवां थाना प्रभारी संजित बहादुर सिंह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेब से निकले उनके आधार कार्ड और अन्य चीजों की मदद से उनके परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह उनके भतीजे गणेश ने पहुंचकर शव की शिनाख्त किया। गणेश ने बताया कि अयोध्या दर्शन करने क्षेत्र के लिए कुछ लोगों के साथ निकले थे, पर उनकी ट्रेन छूट गई। वे दूसरी गाड़ी से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि परिवार वालों का कहना था कि अयोध्या दर्शन करने के लिए निकले थे। कोहड़िया गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बगल में गिरे हुये थे । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके जेब से निकले आधार कार्ड से उनके घर वालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed