{"_id":"698cd9194ff776e29203c63f","slug":"elderly-man-and-relative-die-while-returning-from-grandsons-wedding-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-148503-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नाती की शादी से लौट रहे वृद्ध और रिश्तेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नाती की शादी से लौट रहे वृद्ध और रिश्तेदार की मौत
विज्ञापन
लालगंज के बसही के पास हादसे में मौत होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी भीड।़ स्रोत-
लालगंज। नाती की शादी से लौटते समय लालगंज थाना क्षेत्र के बसही स्थित डीबीएल प्लांट के सामने बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रयागराज निवासी वृद्ध और उसके दामाद के भाई की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज के थाना कोरांव अंतर्गत नथऊपुर सिकरो निवासी आनंद प्रसाद तिवारी (70) की बेटी संगीता के पुत्र अतुल का मंगलवार को विवाह था। शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा स्थित एक लाॅन से हो रही थी। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुईली पांडेय गांव से अतुल का परिवार और बबुरा कला गांव से लड़की का परिवार आया था। आनंद प्रसाद तिवारी परसिया गोकुल निवास अपने दामाद अनिल मिश्रा के छोटे भाई दिलीप मिश्रा (27) के साथ बाइक से शादी में शामिल होने आए थे। बुधवार की सुबह शादी संपन्न होने के बाद दिलीप मिश्रा आनंद प्रसाद तिवारी को बाइक से उन्हें घर छोड़ने जा रहा था। बाइक लालगंज थाना क्षेत्र के बसही गांव के सामने पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दिलीप अविवाहित था। मृतक तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था। दिलीप की मौत की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
झपकी आने पर बाइक सवार सड़क पर गिरा-हलिया। थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास बुधवार की दोपहर रॉबर्ट्सगंज से हलिया लौट रहे बाइक सवार को अचानक झपकी आ गई। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि हलिया निवासी समरनाथ (40) अपने दो बच्चों के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज गए थे। वहां से घर लौट रहे थे। वे ददरी बांध के पास पहुंचे थे कि अचानक झपकी आ गई। इससे संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में समरनाथ के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। पीछे बैठे दोनों बच्चे सुरक्षित रहे।
ट्रक की टक्कर से कार सवार हिंडाल्को के मैनेजर समेत तीन घायल-अदलहाट। थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित गरौड़ी चौराहे पर स्पीड ब्रेकर के पास बुधवार की दोपहर बाद ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि सोनभद्र के हिंडाल्को में मैनेजर के पद पर कार्यरत अजीत कुमार सिंह अपने परिवार के साथ कार से वाराणसी गए थे। वाराणसी से लौटते समय वे अदलहाट के पास गरौड़ी चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बगल से टक्कर मार दी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में पांच लोग बैठे थे। हादसे में अजित सिंह समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। प्राथमिक इलाज के बाद वे लोग अपने घर को चले गए।
विज्ञापन
बाइक व साइकिल में टक्कर, दो घायल-राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में स्थित किसान इंटर काॅलेज के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सोमवार की शाम साइकिल बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि निकारिका गांव निवासी राजेश राम (55) राजगढ़ बाजार से घर जा रहे थे। किसान इंटर कॉलेज के पास साइकिल से मुड़ गए। इसी दौरान सोनभद्र की तरफ से आ रहे बाइक सवार अखिलेश (45) निवासी सिखड कछवां ने टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। वहां अखिलेश मिश्रा की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।