{"_id":"cd5704dbd23aa710533b27a481b38612","slug":"eight-of-the-cases-could-be-settled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मामलों का हो सका निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मामलों का हो सका निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील चुनार में तहसील दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। चुनार तहसील में 142 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से मात्र एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। कुल आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र के निस्तारण के बाद अधिकारी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर निस्तारण की सूचना दें। तहसील दिवस पर अहरौरा के ग्राम विरापुर में वरासत संबंधी मामला आया, जिसके निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
सदर तहसील सभागार में एसडीएम रत्नप्रिया ने तहसील दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनीं। सदर तहसील में तहसील दिवस पर 243 मामले आए थे। जिनमें से मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार आरपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सिटी अतुलदत्त तिवारी, छानबे शशिकांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लालगंज तहसील में एसडीएम दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस पर 47 मामले आए जिनमें से तीन मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। मड़िहान संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस पर 45 मामले आए। जिनमें से मौके पर एक मामले का निस्तारण किया गया।