फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eight cows recovered, cattle smugglers absconding

आठ गोवंश बरामद, पशु तस्कर फरार

Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight cows recovered, cattle smugglers absconding
गोवंश को बिहार लेकर जा रहे पशु तस्करों को पुलिस ने अहरौरा जमुई मार्ग पर स्थित सोनबरसा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह बरामद कर लिया। पुलिस टीम को देखकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए पशु तस्कर वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने पिकअप वाहन में ठूंस कर लादे गए आठ गोवंश को बरामद कर लिया। पशु तस्करों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को मुखबिर से गोवंश को बिहार ले जाने की सूचना मिली। बिहार की ओर जा रहे वाहनों की सोनबरसा गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। तभी जमुई की ओर से आ रहे पिकअप को रुकने का इशारा किया गया तो चालक पहले ही पिकअप रोककर अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से भाग निकला। गोवंश लदे वाहन को सड़क पर ही छोड़ दिया। काफी देर तक इलाके में सर्च अभियान चलाकर पशु तस्करों की तलाश की गई परंतु उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने वाहन में ठूसकर लादे गए आठ गोवंश को पिकअप सहित बरामद कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों व वाहन चालक व मालिक के खिलाफ गोवंश पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed