{"_id":"59bad1154f1c1b96688b4ab4","slug":"education-persuasive","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरक धरने पर रहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरक धरने पर रहे
mirzapur news
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
धरना देते आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक संघ के सदस्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा प्रेरकों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को अनवरत जारी रहा। शिक्षा प्रेरकों ने उप जिलाधिकारी सदर अविनाश त्रिपाठी को पत्रक सौंपा। प्रेरकों ने एसडीएम को पत्रक सौंप कर नवीनीकरण कराने और नवीनीकरण के नाम पर हो रहे शोषण को बंद करने की मांग की। कहा कि शोषण से आजिज आकर शिक्षा प्रेरकों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जारी धरना प्रदर्शन में प्रेरक चंद्रकला यादव ने समस्याओं के जल्द निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभारी जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी यादव ने ग्राम पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरक नवीनीकरण और हो रही वसूली को बंद करने की मांग की। राजू बाबू ने कहा कि नवीनीकरण के नाम पर प्रधान द्वारा अनावश्यक परेशान किया जाता है। प्रेरकों की ड्यूटी चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, चुनाव ड्यूटी, पल्स पोलियो, बीएलओ आदि में लगाई जा रही है। सरकार द्वारा अल्प मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविकोपार्जन करने में परेशानी हो रही है।
हर वर्ष प्रेरकों को नवीनीकरण कराना पड़ता है, जिसमें कई विभागों और ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर कराना पड़ता है। धरने में वीरेंद्र सिंह, अनारकली, रंजना यादव, निर्मला देवी, चंद्र प्रकाश पटेल आदि ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान विनीता जायसवाल, अंजूलता सिंह, पूजा बिंद, विमल यादव बबिता यादव, इंद्रावती देवी आदि मौजूद रहे।