फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Eco-heritage walk to Wyndham Falls; deliberations on the use of AI in tourism.

Mirzapur News: विंढम फॉल तक ईको-हेरिटेज वॉक, पर्यटन में एआई के इस्तेमाल पर मंथन

Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Eco-heritage walk to Wyndham Falls; deliberations on the use of AI in tourism.
विश्व पर्यटन दिवस पर बीएचयू दक्षिणी परिसर में आयोजित ईको-हेरिटेज वॉक में शामिल अध्यापक व छात - फोटो : Samvad
विश्व पर्यटन दिवस पर बीएचयू दक्षिणी परिसर में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने खुल कर रखे अपने विचार
विज्ञापन

मिर्जापुर। विश्व पर्यटन दिवस-2026 के दूसरे दिन शनिवार को बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के आतिथ्य व पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने विंढम फॉल तक ईको-हेरिटेज वॉक की और आतिथ्य व पर्यटन क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।
शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे राजीव गांधी दक्षिणी परिसर से विंढम फॉल तक ईको-हेरिटेज वॉक से हुई। इसमें आतिथ्य व पर्यटन प्रबंधन पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। परिसर से शुरू हुई पदयात्रा विंढम फॉल पहुंचने के बाद वापस परिसर आकर समाप्त हुई। इसके बाद न्यू एलटी सभागार में ‘आतिथ्य व पर्यटन क्षेत्र में एआई की व्यावहारिक स्थिति और परिवर्तनकारी भूमिका’ विषय पर अकादमिक सत्र हुआ।
विज्ञापन

आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने स्वागत संबोधन में पर्यटन क्षेत्र में एआई के व्यावहारिक और कार्यात्मक उपयोग पर प्रकाश डाला। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा ने स्वचालित अतिथि सेवाओं, पूर्वानुमानित विश्लेषण समेत पर्यटन क्षेत्र में एआई की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय कौशल विकास केंद्र, दिल्ली की निदेशक डॉ. सुनीता बधवार ने एआई के उपयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सरकारी नीतियों और पहलों, पर्यटन के डिजिटल परिवर्तन तथा विद्यार्थियों के करियर विकास में एआई टूल्स के उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर सवाल पूछे। अंत में 25 सितंबर को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। डॉ. इरफान अहमद अंसारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed