फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   East wind and clouds increased the worries of farmers

Mirzapur News: पुरवा हवा और बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sat, 19 Apr 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
East wind and clouds increased the worries of farmers
मिर्जापुर। मौसम का रुख शुक्रवार को फिर बदलता नजर आया। सुबह पुरुआ हवा चलने के साथ आसमान में हल्के बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। हालांकि मौसम विज्ञानी एक-दो दिन में फिर से मौसम बदलने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप और 40 डिग्री तापमान के बीच घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, मौसम में बार-बार बदलाव के कारण फसलों के कटाई-मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। तेज हवा के कारण भूसा उड़कर आधा हो जा रहा है। शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों आई आंधी और पानी से किसान अभी उबर भी नहीं पाए कि फिर से मौसम का बदला मिजाज देख किसान परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed